फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police arrested 28 people with 493 liters of illicit liquor

पुलिस ने 28 लोगों को 493 लीटर अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

Mon, 30 May 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 28 people with 493 liters of illicit liquor
आजमगढ़। जिले में अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है। प्रत्येक थाना क्षेत्रों में कारोबारी अवैध शराब की हेराफेरी कर रहे हैं। यह हम नहीं बल्कि पुलिस विभाग का ही आंकड़ा बता रहा है। लोकसभा उपचुनाव की घोषणा होते ही अवैध शराब के कारोबारियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महकमा विशेष अभियान चला रहा है। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता भी मिली है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में 28 लोगों को 493 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इससे साफ है कि जिले में अवैध शराब का कारोबार फल-फुल रहा है। संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। वर्तमान समय में आचार संहिता भी जिले में प्रभावि है। चुनाव होने से पहले शराब पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न थानों की पुलिस ने 28 मई को अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। जिले के 19 थानों की पुलिस ने कुल 28 आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से कुल 493 लीटर अवैध शराब कच्ची शराब बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed