फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police and PAC reached Mahul to remove shops, BJP leaders protested

Azamgarh News: दुकानें हटवाने माहुल पहुंची पुलिस और पीएसी, भाजपा नेताओं ने किया विरोध

Sun, 23 Feb 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police and PAC reached Mahul to remove shops, BJP leaders protested
अहरौला। माहुल नगर पंचायत के माहुल पुलिस चौकी के सामने बड़ी संख्या में रेहड़ी, गुमटी, आलवेस्टर डालकर 50 से ज्यादा लोग परिवार का भरण-पोषण को छोटी-छोटी दुकान रखे हैं। रविवार को उन्हें हटवाने को चार थानों की पुलिस और डेढ़ प्लाटून पीएसी सुबह लगभग 10 बजे माहुल पुलिस चौकी पर पहुंचा। राजस्व टीम का इंतजार 12 बजे तक होता रहा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर भाजपा माहुल मंडल अध्यक्ष विमलेश पांडेय के साथ भाजपाजनों ने कब्जा हटाने का विरोध शुरू कर दिए। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव पहुंचे और एसडीएम से वार्ता की। इसके बाद टीम बिना कार्रवाई के ही वापस हुई। जानकारी के अनुसार भूमि विवाद मंडलायुक्त कार्यालय से लेकर दीवानी न्यायालय में कई वर्षों से चल रहा है। इसी बीच मो. अशरफ के पक्ष में भूमि पर कब्जे के लिए 28 जनवरी 2025 को कोर्ट से एक आदेश दिया। उक्त भूमि से कब्जा हटाने के लिए 15 दिन पहले 17 दुकानदारों को नोटिस फूलपुर तहसील से जारी किया गया।
विज्ञापन

कब्जा हटाने के लिए एसडीएम फूलपुर सुरेंद्र नारायण तिवारी के निर्देश पर 23 फरवरी को कार्रवाई का समय निर्धारित हुआ। थानाध्यक्ष अहरौला अनिल सिंह, थानाध्यक्ष पवई प्रदीप मिश्र, थानाध्यक्ष अतरौलिया अमित मिश्रा, फूलपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंगाराम बिंद और ढाई सेक्शन पीएसी बल माहुल में तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed