फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Poets' works won hearts at the poetry evening.

Azamgarh News: काव्य संध्या में कवियों की रचनाओं ने जीता मन

Mon, 12 Oct 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Poets' works won hearts at the poetry evening.
हरिऔध साहित्य सेवा संस्थान की ओर से आयोजित काव्य संध्या में अति​थि को सम्मानित करते हुए। स्रोत-
आजमगढ़। हरिऔध साहित्य सेवा संस्थान की ओर से मड़या स्थित होटल में काव्य संध्या में कवियों ने राष्ट्रप्रेम, भक्ति, सामाजिक चेतना और सद्भाव पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विनय शर्मा दीप, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय, मां शारदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निदेशक संजय सिंह और चंडेश्वर महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने प्रस्तुत की। मुंबई से आए विनय शर्मा दीप ने प्रभु श्रीराम और सनातन संस्कृति पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने अपनी कविता के माध्यम से सामाजिक अनाचार और नैतिक मूल्यों के क्षरण पर चिंता जताई। संजय कुमार पांडेय सरस ने नफरत मिटाकर प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का संदेश दिया। जौनपुर के कवि केआर स्नेही ने सैनिकों के सम्मान में रचना प्रस्तुत की। रुद्रनाथ चौबे रुद्र, शालिनी राय, लालबहादुर चौरसिया लाल, ताज आजमी, श्रेया दुबे और रवि सिपाही की कविताओं को भी सराहना मिली। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता जयप्रकाश पांडेय ने संस्थान की साहित्यिक गतिविधियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. प्रमोद वाचस्पति ने कहा कि काव्य समाज का दर्पण है। डॉ. प्रवेश सिंह ने देश के वर्तमान परिदृश्य पर विचार रखे। संजय सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अरविंद चित्रांश, अभिषेक उपाध्याय, रवि कुमार जायसवाल, गिरीश सेठ, राजेश रंजन, अनिल सिंह, हर्षित सिंह, विजय विश्वकर्मा, सुधीर यादव, राजनेत यादव, परमात्मा मौर्य, अमरेंद्र राय, उमाशंकर पांडेय सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। अध्यक्षता अखिल भारतीय काव्यमंच के संस्थापक डॉ. प्रमोद वाचस्पति ने और संचालन साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed