{"_id":"64cbf8698d0c8bc62706f7b4","slug":"pm-will-lay-virtual-foundation-stone-for-beautification-of-railway-station-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-2099-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पीएम करेंगे रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का वर्चुअल शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पीएम करेंगे रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का वर्चुअल शिलान्यास
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के साथ ही देश के 500 रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सौंदर्यीकरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अगस्त को इस योजना का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। रेलवे ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए परिसर में जर्मन हैंगर तकनीक से पंडाल बनाया जा रहा है। वहीं कड़ी सुरक्षा को लेकर आरपीएफ व जीआरपी ने भी कमर कस ली है। सहायक सुरक्षा आयुक्त वाराणसी की निगरानी में टीम गठित कर दी गई है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वाराणसी मंडल के स्टेशनों में आजमगढ़ को भी चयनित किया गया है। इसके तहत स्टेशन को पुनर्विकसित कर यात्रियों को अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं प्रदान की जाएगी। योजना पर करीब 27.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री एक ही स्थल से सभी स्टेशनों का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। जिसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।
आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद्र मीणा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सहायक सुरक्षा आयुक्त ने टीम गठित की है। जिसमें दो उप निरीक्षक, 15 रेलवे सुरक्षा विशेष बल, छह स्टाफ मऊ, चार स्टाफ भटनी, तीन यात्री सुरक्षा स्टाफ वाराणसी व आजमगढ़ के 12 स्टाफ रहेंगे। जीआरपी थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि अलग से पुलिस बल के लिए पुलिस अधीक्षक से मांग की गई है। कार्यक्रम में करीब तीन से चार हजार लोगों की आने की उम्मीद है।