फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Players will show their strength in rural sports competition

ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Tue, 14 Sep 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Players will show their strength in rural sports competition
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से सभी विकास खंडों में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें पांच विधा (एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन) की प्रतियोगिता होगी, जिसमें पुरुष एवं महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। अच्छी बात यह है कि इसमें आयु सीमा का कोई प्रतिबंध नहीं है। उक्त जानकारी मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए समय-सारिणी जारी की गई है। बताया कि विकास खंड स्तर पर एक दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार आयोजित किया जाएगा। एक अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक प्रतियोगिता आयोजित होगी। बताया कि प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए प्रति विकास खंड को 14 हजार रुपये की धनराशि में से सात हजार रुपये पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र एवं पांच हजार रुपये अन्य व्यय (फील्ड बनावट, चूना, माइक, टेंट, कुर्सी, बैनर, माला, स्टेशनरी आदि) व दो हजार रुपये विकास खंड मुख्यालय से जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के आने-जाने के मार्ग व्यय पर व्यय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों द्वारा बिल बेसिस व निजी श्रोत से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed