{"_id":"0658a4a00635d96c253423cd16c2e368","slug":"plans-to-deliver-priority-characters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाना प्राथमिकता
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 04 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवागत मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी ने सोमवार की शाम कार्यभार ग्रहण कर लिया। पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे पूर्वांचल के महत्वपूर्ण मंडल में कार्य करने का मौका मिला है। मूलत: जनपद अंबेडकरनगर जनपद के रहने वाले नवागत मंडलायुक्त ने कहा कि समस्त अधिकारी समय से कार्यालय में आएं। सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को समय से मुहैया कराना, शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कहा कि पंचायत का चुनाव होने वाला है। इसकी तैयारी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि आयुक्त पद पर यह उनकी पहली तैनाती है। इसके पूर्व वे देवरिया के जिलाधिकारी और विशेष सचिव केे पद पर भी रहे। यहां आने के पूर्व प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन के एमडी पद पर तैनात थे। प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ महेंद्र वर्मा, संयुक्त अपर आयुक्त अनिल कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।