फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   'Pink Samadhan Diwas' (Pink Grievance Redressal Day) held across all tehsils; 18 out of 441 complaints resolved.

Azamgarh News: सभी तहसीलों में लगा पिंक समाधान दिवस, 441 शिकायतों में 18 का निस्तारण

Sun, 18 Oct 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
'Pink Samadhan Diwas' (Pink Grievance Redressal Day) held across all tehsils; 18 out of 441 complaints resolved.
मार्टीनगंज तहसील में अपनी समस्या बताते फरियादी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में पिंक समाधान दिवस आयोजित किया गया। अधिकारियों ने महिलाओं की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। तहसीलों में 441 शिकायतें मिलीं, जिनमें 18 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मार्टीनगंज तहसील परिसर को गुलाबी रंग से सजाया गया। यहां सीडीओ राकेश कुमार पटेल और एएसपी मानुष पारीक समेत अन्य अधिकारियों ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं। जमीन पर कब्जे की शिकायत पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम को जांच के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशन और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतों पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। मार्टीनगंज में 140 शिकायतें मिलीं, जिनमें सात का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बूढ़नपुर में 33 शिकायतों में एक, लालगंज में 56 में पांच, फूलपुर में 51 में तीन और निजामाबाद में 46 में दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। मेंहनगर में 11 और सगड़ी में 104 शिकायतें मिलीं, लेकिन इन दोनों तहसीलों में किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ।
मार्टीनगंज तहसील में सीडीओ ने पेंशन से वंचित पात्र महिलाओं का पंजीकरण कराने तथा केवाईसी और एनपीसीआई संबंधी प्रक्रिया पूरी कराने में मदद देने के निर्देश दिए। महिलाओं और अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना व सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी देकर पात्रता के अनुसार आवेदन के लिए प्रेरित किया गया।
बालिकाओं के जन्म प्रमाणपत्र समय से बनवाने के प्रति भी जागरूक किया गया। इस क्रम में नमो ड्रोन दीदी योजना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-स्कूल के रूप में विकसित करने की पहल की जानकारी दी गई।

महिलाओं को महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और एंबुलेंस सेवा 102 के बारे में भी बताया गया। प्रशासन ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के साथ महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जोड़ने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed