फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   pickup loot 4 arrest

ुर्गा लदी पिकअप लूटकांड का खुलासा, चार लुटेरे गिरफ्तार

Sun, 07 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
pickup loot 4 arrest
मुर्गा लदी पिकअप लूटने के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

लूटी गई पिकअप, तमंचा, बोलेरे और कार हुई बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस के हत्थे उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गई जब सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली के पास से कुछ दिनों पूर्व मुर्गा लदी पिकअप लूट कांड को अंजाम देने वाले चार लुटेरे उसके हत्थे चढ़ गए। चार अन्य मौके से भाग निकलने में भी सफल रहे। पुलिस ने लूटी गई पिकअप के साथ ही लूट में प्रयुक्त कार व बोलेरो के साथ ही असलहे भी बरामद किया है।

सिधारी थाना तहत बैठौली के पास से बोलेरो सवार बदमाशों ने 26 फरवरी की रात अतरौलिया से मुर्गा लाद कर आ रहे पिकअप सवार को असलहे के बल पर रोक कर अपहृत कर लिया। पिकअप लूट कर फरार हो गए थे। चालक व खलासी को महराजगंज थाना क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया था। इस मामले में एसपी ने एसओ कंधरापुर व एसओ सिधारी को लाइन हाजिर कर दिया था। शहर कोतवाली पुलिस को शनिवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि मुर्गा लदी पिकअप को लूटने के आरोपी बैठौली पुलिया के पास हैं। इस सूचना पर पुलिस की तीन टीम बनी और तीनों अलग-अलग रास्तों से मौके पर पहुंच कर बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस टीम पर एक बदमाश ने फायर कर दिया। अंधेरे का लाभ उठा कर चार बदमाश जहां मौके से भाग निकले जबकि चार को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों में सोफियान निवासी मकदूमपुर थाना खुटहन जिला जौनपुर, जावेद खान पुत्र अहमद अलीनिवासी मदारपुर थाना सरपतहा, अब्दुल रहमान व जावेद निवासी पटैला थाना खुटहन शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने लूटी गई पिकअप, घटना में प्रयुक्त कार, बोलेरो, एक तमंचा व कारतूस, लुटे गए मुर्गा की बिक्री के 28 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। फरार दमाशों में असहद व सोनू निवासी सदरूद्दीनपुर थाना बक्शा, यहिया खान निवास बरखोपुर थाना बदलापुर तथा शेरू निवासी धनिया मऊ थाना बक्शा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed