{"_id":"62b14967303007264b062b3b","slug":"pickup-crushes-crowd-during-wedding-anniversary-celebrations-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में शादी की सालगिरह के जश्न के दौरान पिकअप ने भीड़ को कुचला, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में शादी की सालगिरह के जश्न के दौरान पिकअप ने भीड़ को कुचला, तीन की मौत
Tue, 21 Jun 2022 10:15 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:15 AM IST
विज्ञापन
विपाल करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आजमगढ़ के तहबरपुर थाना इलाके के इसरपार खास गांव में सोमवार की रात एक परिवार में शादी की सालगिरह मनाई जा रही थी। घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान अनियंत्रित पिकअप ने आधा दर्जन भर लोगों को रौंद दिया। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
इसरपार खास गांव निवासी हरिराम (55) पुत्र मिठठन के घर पर सोमवार की रात शादी की सालगिरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें परिजनों के अलावा गांव के भी लोग शामिल हुए थे। देर रात लगभग 11:00 बजे अनियंत्रित पिकअप ने हरिराम के घर के बाहर जुटी भीड़ को रौंद दिया। जिसमें हरिराम (55), अंगद (22) पुत्र हरिराम, रामसमुझ (55) पुत्र पलटन, अर्जुन (17) पुत्र शंकर, बंदना (15) पुत्री अच्छेलाल और भूमि (8) पुत्री संजय घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना से गांव में कोहराम मच गया। आनन-फानन सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हरिराम, अंगद और रामसमुझ को मृत घोषित कर दिया। वहीं अर्जुन, वंदना और भूमि को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया।
घटना से गांव में कोहराम मच गया है। सूचना पर तहबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शादी की सालगिरह की खुशियां गम में तब्दील हो गई है। मंगलवार की सुबह लोगों की भीड़ मौके पर जुटी हुई थी।