फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pickup collided with trolley, one dead, one injured

Azamgarh News: ट्रॉली से टकराई पिकअप, एक की मौत, एक घायल

Tue, 04 Feb 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pickup collided with trolley, one dead, one injured
बलरामपुर। कंधरापुर थाना के पास पिकअप आजमगढ़ एजेंसी पर आते समय गन्ना लादकर खड़ी ट्रॉली से टकराई। इस घटना में एक युवक घायल हो गया। वहीं दूसरे युवक की मौत हो गई। तहबरपुर थाना क्षेत्र के लेडुआ गांव निवासी सोनू मौर्या (35) सोमवार की रात 12 बजे पिकअप से समान उतार कर बस्ती से खलासी नागेंद्र (28) जीयनपुर के साथ आजमगढ़ सिंघल एजेंसी हर्रा की चुंगी आ रहा था। जैसे ही कंधरापुर थाना के पास पहुंचा तभी गन्ने से लदी ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले आई। जहां डाक्टर ने सोनू मौर्या को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल नागेंद्र का इलाज चल रहा है। सोनू के एक पुत्र एक पुत्री हैं। एजेंसी पर पांच साल से चालक का काम करता था।
विज्ञापन

रोडवेज बस से भिड़ी बाइक, पुत्र की मौत, पिता घायल



आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास बंधे पर मंगलवार की सुबह बाइक की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल भेजा। लेकिन, रास्ते में ही एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


पवई थाना क्षेत्र के सुलेमानपुर गांव निवासी रामकरन (63) और पुत्र पीयूष (35) बाइक से मुख्यालय स्थित डाकखाने पर आए थे। सुबह 10.30 बजे यहां से लौटते समय बाईपास बंधे पर विनायक अस्पताल के सामने उनकी बाइक रोडवेज बस से टकरा गई। घटना में पिता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी शशिमौलि पांडेय दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में पीयूष की मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल रामकरन का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीयूष दो पुत्री और एक पुत्र का पिता था वह घर पर रहकर खेती करता था। वहीं रामकरन रेलवे के डाकखाने से सेवानिवृत्त हैं। घटना की जानकारी जैसे घर पहुंची परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल हो गया। काफी संख्या में गांव के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो पलटी, दो घायल
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा टोल प्लाजा के समीप एक ऑटो मंगलवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में मुबारकुन (55) और अशोक चौबे (38) निवासी गंगहरा थाना फेफना बलिया घायल हो गए। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दो हादसों में दो युवक घायल

बलरामपुर। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवा गांव निवासी शिवा गौतम (19) पुत्र सुरेंद्र सोमवार की दोपहर एक बजे हर्रा की चुंगी से साइकिल लेकर घर जा रहा था। गांव की रोड पर कार का दरवाजा खुलने से टक्कर खाकर गिर गया। तभी पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से वह घायल हो गया। वहीं, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा जगदीशपुर गांव निवासी विपुल कुमार (18) पुत्र रामदयाल सोमवार की दोपहर एक बजे घर से बाइक लेकर रानीपुर अतरौलिया फार्म जमा करने स्कूल जा रहा था। जैसे ही रानीपुर पहुंचा, कार से टक्कर होने से घायल हो गया। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed