{"_id":"322808df32d124415bc55905488d9ec8","slug":"picking-up-garbage-city-hell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं उठा कूड़ा नगर बना नरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं उठा कूड़ा नगर बना नरक
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से नगर के कई मुहल्लों में मंगलवार को कूड़ा नहीं उठा। जिसके कारण कई मुहल्ले में कूड़े का अंबार लग गया।
मानदेय में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव शासन को न भेजे जाने से जहां संविदा सफाई कर्मी सोमवार को हड़ताल पर रहे वहीं मंगलवार को स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के सफाई कर्मी भी संविदा सफाई कर्मियों के समर्थन में हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने पर नगर मुख्य चौक, फराश टोला, गल्ला मंडी, काली चौरा आदि जगहों पर कूड़े का अंबार लग गया।
नगर क्षेत्र के कई मुहल्लों में न तो झाड़ू लगी और कूड़े को उठाया गया। जबकि सोमवार को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी वीपी सिंह ने बताया था कि हड़ताली कर्मचारियों ने आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दिया है, मंगलवार को कूड़ा न उठने पर जब अधिशासी अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों के नेता असलम खां ने हमें हड़ताल खत्म होने की बात कही थी। मंगलवार की देर शाम तक सफाई कर्मियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था।