फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Photo taken by Kanungo goes viral, stir in Tehsil

कानूनगो का पैसा लेते फोटो वायरल, तहसील में हड़कंप

Sun, 20 Sep 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Photo taken by Kanungo goes viral, stir in Tehsil
बूढ़नपुर। कप्तानगंज क्षेत्र के एक गांव के प्रभारी कानूनगो के ऊपर पैमाइश के नाम पर घूस लेने का आरोप लगा। पैसे लेते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से तहसील में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में भाजपा नेता ने भूमि की पैमाइश के नाम पर घूस लेने का आरोप लगाया है। वहीं, तहसील प्रशासन का कहना है कि पीडित की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। कानूनगो अपने परिचित से निजी धनराशि ले रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा ने आरोप लगाया की राधेश्याम सिंह अपनी जमीन का पैमाइश कराने के लिए लेखपाल, कानूनगो के पास पहुंचा था। उन्होंने पैमाइश के नाम पर सात हजार रुपये मांगे। तहसील के पीछे पैसा देते समय आशुतोष चतुर्वेदी भाजपा कौड़िया मंडल अध्यक्ष, उपेंद्र मिश्रा, दीपक सिंह, रंजन तिवारी पहुंच गए और घूस लेते फोटो बना ली। इसकी शिकायत इन लोगों ने एलडीएम से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रमाकांत मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से इसकी शिकायत कर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। वहीं, तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ने बताया कि कानूनगो ने निजी धनराशि वापस ली थी। किसी ने फोटो बनाकर वायरल कर दी। कानूनगो ने बताया की राधेश्याम सिंह से हमारे अच्छे सम्बन्ध है। उनसे हमारा पैसे लेनदेन होता रहता है। राधेश्याम सिंह ने उधार का पैसा मुझे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed