{"_id":"c0a1652f5c8eb76d67141c3b657b8ae5","slug":"performance-on-farmers-for-fertilizer-committee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद के लिए किसानों ने समिति पर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद के लिए किसानों ने समिति पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 12 Jan 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति अमिलो पर शनिवार को 400 बोरी यूरिया खाद आई थी। रविवार की सुबह ही कौड़िया, अतरडीहा, नरांव, अमीलो सहित दर्जन भर गांव के किसान समिति पर यूरिया खाद लेने पहुंच गए। उन्हें पता चला कि खाद खत्म हो गई है। इससे गुस्साए किसान सचिव के विरोध में नारेबाजी करते हुए धरना पर बैठ गए।
आरोप था कि सचिव कुछ किसानाें को खाद देकर उनके सामने ही ट्रैक्टर पर खाद लदवाकर दूसरी जगह भेजवा दिए। मामला तूल पकड़ता देख सचिव मौके से खिसक गए। पुलिस और समिति के सचिव देवेंद्र यादव ने ग्रामीण को समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया।
प्रदर्शन करने वालों में इंद्रमणि यादव, भूटेली, हरिश्चंद्र, सूरज, संदीप चौहान, बृजेश चौहान, सतेंद्र सिंह, सूर्य प्रताप, त्रिभुवन पाल सहित दर्जनों किसान शामिल थे।