फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People were shocked by the information in Mecca stampede

मक्का में भगदड़ की सूचना से दहल उठे लोग

Fri, 25 Sep 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 25 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
People were shocked by the information in Mecca stampede
सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का के पास मीना में हज के दौरान शैतान को पत्थर मारते समय मची भगदड़ की सूचना ने जायरीन के परिवारवालों के होश उड़ा दिए। हज पर गए लोगों के नात, रिश्तेदार हाल जानने को लेकर बेचैन दिखे। घंटों प्रयास के बाद संपर्क जायरीनों के सुरक्षित होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


वहीं, कुछ लोगों का अभी भी संपर्क नहीं हो पाया है। हज ट्रेनर मो. सलीम अहमद की माने तो जिले के जायरीन सुरक्षित हैं। किसी के हताहत की सूचना नहीं मिली है। बता दें कि आजमगढ़ जिले के करीब छह सौ लोग हज करने के लिए मक्का गए हुए हैं। इनमें से करीब ढाई सौ महिलाएं शामिल हैं। हज पर जाने वालों में सबसे अधिक सरायमीर क्षेत्र के ढाई सौ लोग, मुबारकपुर के 150 जायरीन हैं।
विज्ञापन


शेष जिले के अन्य क्षेत्रों के लोग हैं। तकिया मुहल्ला निवासी मो. अनफ ने बताया कि उनके पिता मो. आरिफ और मां रोशनआरा हज पर गए हैं। गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे मक्का में भगदड़ होने की जानकारी हुई तो माता-पिता से संपर्क करने में जुट गए। करीब ढाई घंटे बाद बात होने पर उन्हें चैन आया। बदरका मुहल्ला निवासी मो. तलहा ने बताया कि काफी कोशिश के बाद पिता मो. यूनूस से उनकी बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस वक्त यह घटना हुई उस समय उनके पिता काफी दूर थे। तलहा का कहना है कि उसके मुहल्ले के रहने वाले मो. मून्नू टेलर और मो. मुनव्वर भी हज पर गए हैं, लेकिन उन लोगों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। वहीं मुबारकपुर नगर पालिकाध्यक्ष डा. मो. शमीम और उनकी पत्नी नजमुशहर, चौक मुहल्ला निवासी अटैची विक्रेता मो. आमिर के पिता भी मक्का हज करने गए हैं। लेकिन संपर्क होने पर इन लोगों ने भी कुशल से होने की बात कही।

हज ट्रेनर मो. सलीम अहमद ने बताया कि घटना के बाद उनके यहां जायरीनों के घर वालों का फोन आने लगा। जिले के सभी लोगों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed