{"_id":"66a558f51eaca3e231018167","slug":"people-suffering-due-to-unannounced-power-cuts-in-the-scorching-heat-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-118557-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अघोषित बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अघोषित बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल
विज्ञापन
बरदह। भीषण गर्मी में हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। कटौती से क्षुब्ध होकर शुक्रवार की शाम क्षेत्र के लोग विद्युत उपकेंद्र बरदह पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। लोग विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने को लेकर अड़ गए थे। काफी देर बाद जानकारी होने पर क्षेत्र की पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराकर शांत कराया।
विद्युत उपकेंद्र बरदह से चौकी, अहिरौली, बकेश, पुरसुड़ी, गोड़हरा, बरदह, छतरपुर, कुरिहर, हदिसा, असवनिया सहित दर्जनों गांव में विद्युत आपूर्ति होती है। बीते एक पखवारे से इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। अघोषित कटौती के चलते लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हैं। आपूर्ति व्यवस्था में सुधार को लेकर लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन, आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को विद्युत उपकेंद्र केंद्र बरदह पहुंच हंगामा करने लगे। विद्युत विभाग एसडीओ जेई को बुलाने की माग पर अड़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि विगत दो सप्ताह से क्षेत्र में बिजली कटौती से कृषि कार्य सहित अन्य कार्य बाधित हैं। गर्मी से लोग बेहाल हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उपकेंद्र पर तैनात जेई कर्मचारियों की लापरवाही से बरदह फीडर पर ज्यादा कटौती हो रही है। घेराव की सूचना पर पहुंची पुलिस एवं प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने अक्रोशित ग्रामीणों की वार्ता विभागीय अधिकारियों से कराया। उच्च अधिकारियों द्वारा आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए।
प्रदर्शन के दौरान सोनू राय, संतोष राय, पंकज राय, राजेश विश्वकर्मा, विनोद राय आदि मौजूद रहे।