फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People stabbed man seriously injure in azamgarh

यूपी: शादी में गांव आए अधेड़ को चाकुओं से गोदा, हालत गंभीर

Tue, 29 Jun 2021 12:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 29 Jun 2021 12:42 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में अधेड़ पर चाकुओं से हमला कर दिया। वह दिल्ली से अपने गांव शादी में आए हुए थे।

विज्ञापन
People stabbed man seriously injure in azamgarh

विस्तार

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में सोमवार की रात बाजार से घर लौट रहे अधेड़ को पड़ोसी ने चाकुओं से गोद डाला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष की ओर से पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बभनौली गांव निवासी लालबहादुर(50) राम पुत्र विक्रम दिल्ली में रहकर अपना व्यवसाय करते हैं। परिवार में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लालबहादुर कुछ दिनों पूर्व दिल्ली से अपने पैतृक गांव आए हुए हैं।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व लालबहादुर व उनके विपक्षियों के बीच कहासुनी हुई और मामला गाली-गलौज एवं हाथापाई तक पहुंच गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराया गया। सोमवार की रात लगभग आठ बजे लाल बहादुर बाजार से गृहस्थी के सामान की खरीदारी कर पैदल घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में घात लगाए विपक्षियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में लालबहादुर के गर्दन, पीठ व शरीर के अन्य अंगों पर गहरे जख्म हो गए। उनके शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, हमलावर भाग निकले।

गंभीर रूप से जख्मी लालबहादुर को आनन-फानन ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में घायल पक्ष की ओर से पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed