फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People protest by paddy planting on Azamgarh-Varanasi road

आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर धान रोप जताया विरोध

Mon, 13 Jul 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
People protest by paddy planting on Azamgarh-Varanasi road
लालगंज। आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर कस्बे के समीप सिनेमा हॉल और मसीरपुर तिराहे के बीच बड़े-बड़े गड्ढे होने और जलजमाव होने के कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को कुछ नवयुवकों ने सौरभ सिंह के नेतृत्व में गड्ढों में धान की रोपाई कर विरोध जताया। जल्द से जल्द गड्ढों और जलभराव से छुटकारा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बीते कई माह से सिनेमा हाल तिराहे और मसीरपुर तिराहे के मध्य एक प्राइवेट नर्सिंग होम के सामने आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात में हालत बद से बदतर हो गई है। इसमें फंस कर दो पहिया-चारपहिया वाहन खराब हो रहे हैं। लोग इस रास्ते से आने से भी कतरा रहे हैं। कइयों के तो गिरकर हाथ-पैर भी टूट गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उस मार्ग को प्रशासन ने ठीक कराया लेकिन फिर भी जल निकासी की व्यवस्था न होने से फिर गड्ढे बन गए हैं। सौरभ सिंह, सिद्धांत सिंह, प्रतीक सिंह, शिवम, गोलू, सूरज, अंजन राजभर, मनीष सिंह, अजय यादव, भैरव सिंह, आशीष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed