फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People heaved a sigh of relief as the water level decreased

Azamgarh News: जलस्तर घटने से लोगों ने ली राहत की सांस

Thu, 31 Aug 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
People heaved a sigh of relief as the water level decreased
घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। बृहस्पतिवार को बदरहुंआ नाले पर 35 सेमी तो डिघिया नाले पर 40 सेमी नदी का घटाव दर्ज किया गया। इससे देवारा वासियों ने एक बार फिर राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद तीन दिनों से लगातार तेजी से घट रहा है। गांव के रास्ते जगह-जगह टूट गए हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना करना पड़ रहा है। वहीं, जल जमाव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। घाघरा नदी का जलस्तर काफी नीचे होने के कारण कटान रुक गई है। बाढ़ से निपटने के लिए 10 बाढ़ चौकियां बनाई गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी का दौरा होने के कारण सभी बाढ़ चौकियां बृहस्पतिवार को सक्रिय नजर आईं। नहीं तो यहां पर जल्दी कोई कर्मचारी नहीं मिलते थे। नदी में तीन बैराजों से 128650 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है। जिसमें गिरजा बैराज से 107287 क्यूसेक पानी, शारदा बैराज से 18680 क्यूसेक पानी व सरयू बैराज से 2683 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है। नदी के घटने से लोगों ने राहत की सांस लिया है। लेकिन अभी भी अंदर डर समाया है कि कहीं अचानक फिर नदी न बढ़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदरहुंआ नाले पर बुधवार को शाम चार बजे नदी का जलस्तर 71.35 मीटर था, जो बृहस्पतिवार को 35 सेमी घटकर 71.00 मीटर हो गया। यहां का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर व अधिकतम 73.52 मीटर है। इसी प्रकार डिघिया नाले पर शाम चार बजे जलस्तर 70.51 मीटर था, जो 40 सेमी घटकर 70.11 मीटर हो गया। यहां का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर व अधिकतम 72.59 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed