{"_id":"662e1b4971778cffe60cec38","slug":"people-brutally-beat-auto-driver-video-goes-viral-in-azamgarh-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दर्जनों लोगों ने ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल; जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दर्जनों लोगों ने ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल; जांच के आदेश
Sun, 28 Apr 2024 03:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:18 PM IST
सार
Azamgarh News: बताया जाता है कि घटना के एक घंटे बाद पहुंची फरिहां चौकी पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल भेजा। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वायरल वीडियों को पुलिस ने संज्ञान में लिया है और मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच के आदेश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां चौक पर एक ऑटो चालक की तीन दर्जन से अधिक लोग जकर पिटाई कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही एसओ निजामाबाद को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
वायरल हो रहे वीडियो में एक आटो चालक को कुछ लोग लात-घुंसे से पीट रहे। घटना गुरुवार की रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। ऑटो चालक को मारपीट कर अधमरा कर मनबढ़ मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो से पता चल रहा है कि फरिहा के असीलपुर हरिजन बस्ती के पास चार पहिया वाहनों पर सवार तीन दर्जन से अधिक लोगों ने एक आटो को रोका और उसके चालक की पिटाई शुरू कर दिया। आटो में उस वक्त कोई लड़की बैठी हुई थी। वह लड़की कौन थी कुछ ज्ञात नहीं हो सका।
बोले अधिकारी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एसओ निजामाबाद को प्रकरण की जांच कर जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। - शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।