फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pavilion orbiter descended faithful

मंडप परिक्रमा में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 20 May 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 20 May 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pavilion orbiter descended faithful
सगड़ी तहसील के लुचुई स्थित अकटहवा कुटी पर चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ में मंगलवार को मंडप परिक्रमा के लिए ाद्धालुओं की भीड़  उमड़ पड़ी। सभी ने मंडप परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित प्रवचन में काशी से पधारे आचार्य अच्युतानंद महाराज ने कहा कि जब तक व्यक्ति अपने अंदर के शत्रुओं को नहीं मारेगा तब तक बाहरी शत्रु नहीं मरने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में हनुमान जैसा भक्त बनना है तो कार्य उनकी तरह कार्य भी करना पड़ेगा। लेकिन श्रेय अपने को नहीं देना है। यह श्रेय तो प्रभु का है। तभी भक्ति रुपी सीता का पता चल सकता है। हमें अपने जो कार्य करने हैं वह समाज हित में और जनकल्याणार्थ होना चाहिए। तभी सुख संभव है। इस मौके पर अजय कुमार, सूरज यादव, योगेंद्र कुमार, घनश्याम सिंह पटेल, संत सिंह, संतोष कुमार, योगेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


मालटारी संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के गौरी नरायपुर स्थित शक्तिपीठ पर मां कालिका के मंदिर पर चल रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सोमवार को अंतिम दिन हवन, पून व मंत्रोचारण के बीच पूर्णाहुति के बाद समाप्त हुआ। इस दौरान देवी-देवताओं के लगाए जा रहे नारे से क्षेत्र गूंजयमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यज्ञ की समाप्ति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मथुरा वृंदावन से आए श्री गिरिराज रामलीला संस्थान द्वारा लक्ष्मण- परशुराम संवाद का मंचन किया गया। यज्ञाचार्य दिनेश पांडेय ने कहा कि यज्ञ के हवन कुंड का धुआ जहां-जहां जाता है वहां तका वातावरण शुद्ध हो जाता है। साथ ही सारे कष्टों से लोगों को छुटकारा मिल जाता है। इस मौके पर रमेश राय, सूर्यनाथ मौर्य, संतोष मौर्य, अरुण, अजय राय, सुधीर, सूरज, मनीष राय, श्रीनाथ राय, नितिन राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed