फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Patients should not die for lack of treatment at any cost: Nodal

किसी भी कीमत पर उपचार के अभाव में नहीं मरना चाहिए मरीज : नोडल

Wed, 19 May 2021 09:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Patients should not die for lack of treatment at any cost: Nodal
आजमगढ़। बढ़ते कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है। सरकार द्वारा नामित आजमगढ़ के नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार ने बुधवार को ग्राम पंचायत आजमपुर विकास खंड पल्हनी में सफाई एवं फॉगिंग आदि कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए सभी लोग मास्क अवश्य लगाएं। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आक्सीजन एवं दवाओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करें। कड़े लहजे में उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर उपचार के अभाव में किसी मरीज की मृत्यु नहीं होनी चाहिए। होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों का लगातार फीडबैक लेते रहें। किसी भी मरीज को दवा एवं अन्य सुविधाओं की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपलब्ध कराया जाए। नोडल अनिल कुमार ने सीएमओ को यह भी निर्देश दिये कि लगातार टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाते रहें तथा कोविड पाजीटिव मरीज को तत्काल होम क्वारंटाइन करते हुए सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि श्वास लेने में परेशानी की शिकायत पर अविलम्ब मरीज को आक्सीजन एवं एंबुलेंस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा कि मरीजों को चिकित्सकों द्वारा दिये गये परामर्श का विवरण रजिस्टर में अवश्य दर्ज किया जाए। साथ ही जो पात्र व्यक्ति टीकाकरण कराने के लिए आता है उनका टीकाकरण अवश्य किया जाए। अपर मुख्य सचिव ने निगरानी समितियों एवं जन प्रतिनिधियों को निर्देश दिये कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों का प्रत्येक दशा में कोविड टेस्ट करायें। पाजीटिव पाए जाने पर उनको होम आइसोलेट कर उनके घर के आस-पास के एरिया को कन्टेनमेंट जोन बनाकर दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि निगरानी समितियां लगातार सक्रिय रहकर जरूरतमंदों को आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाओं को उपलब्ध कराएं। साथ ही सर्विलांस टीम द्वारा भी क्षेत्रों में लगातार निगरानी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed