फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Patient dies in hospital family says guard and doctors beat him police investigating CCTV in azamgarh

UP: अस्पताल में मरीज की मौत, परिजन बोले- पहले गार्ड ने पीटा फिर डॉक्टरों ने; पुलिस खंगाल रही CCTV

Mon, 28 Apr 2025 08:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 08:18 PM IST
सार

अस्पताल में मरीज की माैत और परिजनों के हंगामे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। पड़ताल के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया। बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Patient dies in hospital family says guard and doctors beat him police investigating CCTV in azamgarh
अस्पताल में मरीज की माैत के बाद हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के लक्षिरामपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक मरीज की पहले मौत हो गई। इसके बाद हॉस्पिटल के गार्ड, स्टाफ और कथित तौर पर डॉक्टरों ने मृतक के रिश्तेदारों से मारपीट की। पीड़ित ने इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने मामले की जांच कर संबंधित पर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन




सिधारी थाना क्षेत्र के चकनिवास शिवकुमार मद्धेशिया (35) बीते 25 अप्रैल को दीपक (35) के साथ दूल्लहपुर गए थे। उधर, से वह ई-रिक्शा से रात करीब दो बजे वहां से निकले। जैसे ही चिरैयाकोट पेट्रोलपंप के पास पहुंचे ही कि बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने उन्हें मऊ अस्पताल भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल आजमगढ़ ले आए। अस्पताल में भर्ती शिवकुमार की तबीयत अचानक और खराब होने लगी तो परिजन उसे रेफर कराकर शहर के लक्षिरामपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर सही दवा इलाज नहीं कर रहे थे। रविवार की देर रात करीब 1.30 बजे शिवकुमार की मौत हो गई थी। उनको देखने के लिए उनके पास जा रहे थे। अस्पताल में उपस्थित गार्ड ने पीड़ित परिवार को जाने से रोकने लगा। गार्ड व परिजनों में कहासुनी हुई।

देखते ही देखते गार्ड और अस्पताल के चिकित्सक और अन्य स्टाफ अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगे। इस घटना में पवन मद्धेशिया व भरत मद्धेशिया को गंभीर चोटें आई। सूचना पाकर अस्पताल के डॉक्टर भी अपने जूनियर के साथ पहुंचे और प्राणघातक शस्त्र से उन्हें फिर दोबारा पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।

इनकी भी सुनें
अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई थी। मृतक के रिश्तेदारों ने चिकित्सक पर लापरवाही करने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - शशिमौलि पांडेय, कोतवाल आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed