{"_id":"6870075f6d9213c4420216d2","slug":"parkhu-points-installed-up-to-200-meters-to-prevent-erosion-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-134164-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कटान रोकने के लिए 200 मीटर तक लगाए गए परखू पॉइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कटान रोकने के लिए 200 मीटर तक लगाए गए परखू पॉइंट
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील के महाराजगंज विकासखंड के गंगापुर पूरैनिया गांव में घाघरा नदी के कटान से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। नदी का रौद्र रूप लगातार गांव की ओर बढ़ रहा है, जिससे किसानों की उपजाऊ भूमि कटती जा रही है और बस्ती पर भी संकट मंडरा रहा है। बृहस्पतिवार को बाढ़ खंड के सहायक अभियंता शिवकुमार एवं अवर अभियंता रामानंद ने मौके का निरीक्षण किया और ग्रामीणों के साथ बैठक कर संभावित कटान स्थलों की पहचान की। ग्रामीणों की ओर से चिन्हित किए गए स्थलों पर बाढ़ खंड ने 200 मीटर तक परखू पॉइंट लगाने का काम शुरू किया है।
गांव में करीब 45 घर हैं, जिनमें लगभग 150 की आबादी निवास करती है। इस आबादी को कटान के खतरे से बचाने के लिए यह पहल की गई है। सहायक अभियंता शिवकुमार ने बताया कि परखू पाइन तकनीक काफी कारगर साबित हो रही है और इससे पहले भी गंगापुर पूरैनिया में 200 मीटर तक यह प्रणाली लगाकर कटान को सफलतापूर्वक रोका गया है।
ग्रामीणों की मांग है कि कार्य में तेजी लाई जाए ताकि बारिश और बाढ़ के दौरान कोई बड़ा नुकसान न हो। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताईं और ठोस उपाय की अपील की।