{"_id":"6a971ad9e2681d60be076cdb","slug":"para-swimmer-jiya-rai-creates-history-by-swimming-across-manhattans-20-bridges-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-156412-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पैरा तैराक जिया राय ने मैनहट्टन के 20 ब्रिजेस पार कर रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पैरा तैराक जिया राय ने मैनहट्टन के 20 ब्रिजेस पार कर रचा इतिहास
विज्ञापन
जिया राय। स्रोत-सोशल मीडिया
18 वर्षीय भारतीय पैरा तैराक जिया राय ने एक बार फिर खुले पानी में तैराकी की दुनिया में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रचा है।
जिया ने न्यूयॉर्क शहर में आयोजित 20 ब्रिजेस स्विम अराउंड मैनहट्टन को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली दुनिया की पहली महिला पैरा तैराक बनकर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने लगभग 48 किलोमीटर की इस चुनौतीपूर्ण तैराकी को केवल 8 घंटे 53 मिनट में पूरा किया।
जिया राय के पिता मदन राय ने बताया कि जिया ने अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि को ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समर्पित किया।
30 अगस्त की सुबह उन्होंने न्यूयॉर्क के बैटरी पार्क सिटी से तैराकी शुरू की और दोपहर में इसे सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में न्यूयॉर्क में भारत के उप महावाणिज्य दूत विशाल जयेशभाई हर्ष ने जिया राय को सम्मानित किया।
विज्ञापन
20 ब्रिजेस स्विम अराउंड मैनहट्टन को पूरा करने के साथ ही जिया राय ओपन वॉटर स्विमिंग के ट्रिपल क्राउन को पूरा करने वाली दुनिया की पहली महिला पैरा तैराक बन गई हैं।
इन तीनों तैराकियों को पूरा करना दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ओपन वॉटर स्विमिंग मील के पत्थरों में गिना जाता है। इस ट्रिपल क्राउन में तीन बेहद कठिन और प्रतिष्ठित तैराकियां शामिल हैं।
इंग्लिश चैनल – 2024
कैटालिना चैनल – 2025
20 ब्रिजेस स्विम अराउंड मैनहट्टन – 2026