फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Panchayat was going on on the housing issue, then there was rapid firing the injured were referred to Varanasi

Azamgarh Firing: आवास मामले पर चल रही थी पंचायत, तभी हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दो घायल

Tue, 24 Jan 2023 03:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 24 Jan 2023 03:25 PM IST
सार

ग्राम पंचायत में हनाजपुर के दक्षिण का पुरा में आवास को लेकर सुबह पंचायत आयोजित थी। इस पंचायत में पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह उर्फ भूरे सिंह व प्रदीप सिंह उर्फ भीम सिंह पक्ष के लोग मौजूद थे। पंचायत के दौरान ही विवाद हो गया और पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया।

विज्ञापन
Panchayat was going on on the housing issue, then there was rapid firing the injured were referred to Varanasi
Firing - फोटो : social media

विस्तार

आजमगढ़ में मेहनाजपुर कस्बा के दक्षिण का पुरा मुहल्ले में मंगलवार को आवास को लेकर पंचायत चल रही थी। इसी दौरान बात बढ़ गई और एक पक्ष की तरफ से गोलियां तड़तड़ाने लगी। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी पहुंचने पर एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

ग्राम पंचायत में हनाजपुर के दक्षिण का पुरा में आवास को लेकर सुबह पंचायत आयोजित थी। इस पंचायत में पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह उर्फ भूरे सिंह व प्रदीप सिंह उर्फ भीम सिंह पक्ष के लोग मौजूद थे। पंचायत के दौरान ही विवाद हो गया और पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह पक्ष के लोगों ने लाइसेंसे असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। जिसमें प्रदीप सिंह उर्फ भीम सिंह (40), मुन्ना सिंह (38) व हिमांशु सिंह (32) गोली लगने से घायल हो गए। तीनों को तत्काल सीएचसी मेहनाजपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने हिमांशु सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी अनुराग आर्य, एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

 

Panchayat was going on on the housing issue, then there was rapid firing the injured were referred to Varanasi
UP police - फोटो : Social Media
पांच हिरासत में, चार टीमें गठित
 घटना के बाद फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस पूर्व प्रधान गुट के पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की कवायद में जुटी है। इसके साथ ही सीओ के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गई है। जो आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश की कवायद में जुट गई है।

पंचायत के दौरान पूर्व प्रधान पक्ष ने फायरिंग किया है। जिसमें एक की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य घायल है। घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। जो भी नामजद अभियुक्त होगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चार टीम गठित कर दी गई है तो वहीं पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed