फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Panchayat firing case: One accused injured in police encounter, arrested, trap laid like this

पंचायत के बीच फायरिंग का मामला: पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, गिरफ्तार, ऐसे बिछाया जाल

Wed, 25 Jan 2023 02:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 25 Jan 2023 02:05 PM IST
सार

मेहनाजपुर कस्बा के दक्षिण का पूरा में मंगलवार की सुबह आवास आवंटन को लेकर पंचायत थी। इसी दौरान पूर्व व वर्तमान प्रधान पक्ष के बीच विवाद हो गया। पूर्व प्रधान पक्ष की तरफ से ताबड़तोड़ लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दिया गया। जिसमें प्रधान पक्ष के हिमांशू सिंह की मौत हो गई तो वहीं प्रधान का सारा काम देखने वाले प्रदीप सिंह व मुन्ना सिंह घायल हो गए। घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों में शामिल जितेंद्र यादव को पुलिस ने बुधवार की सुबह कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Panchayat firing case: One accused injured in police encounter, arrested, trap laid like this
पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेहनाजपुर में मंगलवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या व दो अन्य को घायल किए जाने की घटना के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। कचहरी के पास से पुलिस ने उसे पकड़ा था और असलहा बरामदगी के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान झाड़ी में छुपा कर रखे असलहे से पुलिस पर उसने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मेहनाजपुर कस्बा के दक्षिण का पूरा में मंगलवार की सुबह आवास आवंटन को लेकर पंचायत थी। इसी दौरान पूर्व व वर्तमान प्रधान पक्ष के बीच विवाद हो गया। पूर्व प्रधान पक्ष की तरफ से ताबड़तोड़ लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दिया गया। जिसमें प्रधान पक्ष के हिमांशू सिंह की मौत हो गई तो वहीं प्रधान का सारा काम देखने वाले प्रदीप सिंह व मुन्ना सिंह घायल हो गए। घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों में शामिल जितेंद्र यादव को पुलिस ने बुधवार की सुबह कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर असलहा बरामदगी के लिए मेहनाजपुर पहुंची। जहां एक झाड़ी से असलहा बरादगी कराने के दौरान जितेंद्र यादव ने पुलिस टीम पर पहले से छुपा कर रखे तमंचा से फायर कर भागने लगा। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया। जिसमें गोली जितेंद्र यादव के दाहिने पैर में लगी और पुलिस ने उसे पुनः पकड़ लिया। इसके बाद उसे सीएचसी मेहनाजपुर ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

 

Panchayat firing case: One accused injured in police encounter, arrested, trap laid like this
मुठभेड़ में मेहनाजपुर हत्याकांड का एक आरोपी पुलिस की गोली से घायल - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में मेहनाजपुर हत्याकांड का एक आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया है। जिसें पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। संभावित स्थानों पर दबिश की कवायद चल रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - शैलेंद्र लाल, एएसपी सिटी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed