{"_id":"67442ebbcc872edd17046368","slug":"painful-accident-in-azamgarh-took-life-young-man-family-members-reached-hospital-dead-body-of-son-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझ गया घर का इकलाैता चिराग : दर्दनाक हादसे ने ली युवक की जान, लहूलुहान बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे थे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझ गया घर का इकलाैता चिराग : दर्दनाक हादसे ने ली युवक की जान, लहूलुहान बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे थे परिजन
Mon, 25 Nov 2024 01:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 25 Nov 2024 01:32 PM IST
सार
Azamgarh News : दर्दनाक हादसे के बाद माैके पर जहानागंज थाना की पुलिस भी पहुंच गई। इससे पहले परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए थे। युवक की माैत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वह अपने घर का इकलाैता बेटा था।
विज्ञापन
आजमगढ़ में हुए दर्दनाक हादसे ने ले ली युवक की जान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास बीती रात एक कार पेड़ से टकरा गई। इस घटना में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन घायल युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जहानागंज के करऊत गांव निवासी पूर्व प्रमुख बहादुर चौबे का इकलौते पुत्र दीपक की रविवार की देर रात निमंत्रण करके कार से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कार लेकर रामपुर गांव के पास स्थित चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट के पास पहुंचे, तभी सामने छुट्टा पशु आ गया।
विज्ञापन
उसे बचाने के चक्कर में उसकी कार पेड़ से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें घायलावस्था में अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन