फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Paddy sprouted in the field after falling into the water

पानी में गिरकर, खेत में ही अंकुरित हो गया धान

Sun, 03 Oct 2021 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Paddy sprouted in the field after falling into the water
सगड़ी। तहसील क्षेत्र में तेज हवा और बारिश के चलते फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई जगह पर जलभराव के कारण फसल डूबकर बर्बाद हो गई तो कहीं धान की फसल हवा से गिरकर खराब हो रही है। उसमें अंकुर उगने लगे हैं। मनिकाडीह, हरैया, रामगढ़, अंजान शहीद, बांसगांव, पूनापार बड़ागांव, गड़ेरीपट्टी सहित पूरे क्षेत्र में किसानों ने अगेती माधुरी धान के फसल की रोपाई की थी। जिन किसानों के धान में बलिया निकल आई थी, धान की बालियां पकने की कगार पर थी। लेकिन तेज हवा और बारिश के चलते फसल गिर गई, और धान की फसल गिरने से बालियां अंकुरित होकर पौधे में तब्दील हो गई है। जिससे धान की पूरी फसल बर्बाद हो गई है। जिससे किसानों की मेहनत और लागत पर पानी फिर गया है। अब किसानों को कुछ नहीं सूझ रहा है कि अब हम करें तो क्या करें, बड़े अरमानों के साथ धान की फसल लगाई थी सोचा था कि धान की फसल तैयार हो जाएगी तो हम लोग धान बेंचकर खाद बीज का कर्ज चुकाएंगे और अपने परिवार का खर्चा चलाएंगे लेकिन सारे अरमानों पर पानी फिर गया। ऐसे में हम लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। क्षेत्र के रामदरस, मुकेश राय, रामनिवास, नीरज, अखिलेश, संजय आदि लोगों ने सरकार का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed