फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Paddy crop flattened in the field; panicles have started to rot.

Azamgarh News: खेत में गिरी धान की फसल, सड़ने लगीं बालियां

Sat, 03 Oct 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop flattened in the field; panicles have started to rot.
शाहमर्दानपुर गांव में पानी में डूबी धान की फसल को काटते किसान। संवाद
पिछले दिनों आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र के कई गांवों में पककर तैयार हो रही धान की फसल तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में गिर गई। खेतों में पानी भर जाने से गिरी फसल लंबे समय से पानी और नमी में पड़ी है।
विज्ञापन

इससे धान की बालियां सड़ने लगी हैं और किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की आशंका सताने लगी है। शाहमर्दानपुर गांव निवासी किसान हरिप्रसाद चौरसिया ने बताया कि धान की खेती में बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च होता है।
विज्ञापन

पूरे साल की मेहनत के बाद फसल तैयार हुई थी, लेकिन कटाई से पहले ही मौसम ने नुकसान पहुंचा दिया। प्रतापपुर गांव निवासी अंकित सिंह ने बताया कि खेत से पानी नहीं निकलने पर गिरी हुई फसल के सड़ने का खतरा बढ़ रहा है। किसान रविंद्र, आनंद, बृजेश, गुलाब आदि ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed