फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Paddy benefits, humidity increases

धान को फायदा, उमस बढ़़ी

Tue, 09 Jun 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Paddy benefits, humidity increases
कलक्ट्रेट पर बारिश के बीच छाता लेकर जाते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद में दो दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच मंगलवार की शाम हुई बारिश ने कुछ देर के लिए ही सही राहत पहुंचाई। लेकिन इसके बाद फिर उमस बढ़ गई। कूलर और पंखे की हवा शरीर को ठंडक पहुंचाने में नाकाम साबित हो रही थी।
विज्ञापन

निसर्ग तूफान के कारण जनपद में हुई बारिश के बाद दो दिन तक बदली छाई रही। जिससे लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की। लेकिन विगत दो दिन से सूर्य की तीखी किरणों के कारण गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। गर्मी के साथ उमस बढ़ने से हर कोई बेचैन नजर आ रहा है। मंगलवार को पूरे दिन सूर्य की तीखी किरणें बदन को झुलसाती रही। लेकिन शाम होते ही कुछ देर के लिए हुुई झमाझम बारिश ने मौसम को कुछ देर के लिए सुहाना बना दिया। लेकिन उमस से राहत नहीं मिल सकी। घरों में कूलर और पंखे की हवा उमस से राहत दिलाने नाकाम साबित हो रही थी। वहीं इस बारिश ने किसानों को काफी राहत पहुंचाई। बहुत से किसानों से धान की नर्सरी डाली हुई है। दो दिन निकली धूप के कारण खेत की नमी गायब होने की कगार पर पहुंच रही थी। किसान उसमें पानी चलाने के बारे में सोच रहे थे। लेकिन मंगलवार की शाम हो रही बारिश ने किसानों को राहत पहुंचाई। वहीं इस बारिश से आजमगढ़-वाराणसी मार्ग की हालत और खराब हो गई। मार्ग पर इतना कीचड़ हो गया पैदल चलना भी दूभर हो गया। गड्ढ़ों में पानी भरने से आवागमन दूभर हो गया। वहीं नगर क्षेत्र में जगह-जगह पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

रानी की सराय में दोपहर बाद जमकर बारिश हुई।

रानी की सराय में दोपहर बाद जमकर बारिश हुई।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed