फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Order to stop the salary of principal and employees for April

Azamgarh News: प्राचार्य और कर्मियों का अप्रैल का वेतन रोकने का आदेश

Tue, 22 Apr 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Order to stop the salary of principal and employees for April
आजमगढ़। डीएवी पीजी कॉलेज में वेतन और एरियर से संबंधित दो मामलों में लापरवाही बरतने के कारण क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, वाराणसी ने कॉलेज के प्राचार्य, कार्यालय अधीक्षक और वेतन लिपिक का अप्रैल 2025 का वेतन रोकने का निर्देश जारी किया है। साथ ही दो दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक, उच्च शिक्षा, प्रयागराज ने एक पत्र जारी कर डीएवी पीजी कॉलेज के प्रबंधक व प्राचार्य को प्रयोगशाला सहायक सुरेंद्र लाल और पुस्तकालय सहायक अभय कुमार श्रीवास्तव के वेतन व एरियर से संबंधित मामले में दिशा-निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन

प्रयोगशाला सहायक सुरेंद्र लाल नौ मई 2017 से 19 सितंबर 2017 और पुस्तकालय सहायक अभय कुमार श्रीवास्तव 10 मई 2012 से आठ मार्च 2016 तक कार्य नहीं किया, फिर भी इस अवधि का वेतन व एरियर भुगतान का दावा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट किया कि इन कर्मचारियों की नियुक्ति कॉलेज प्रशासन द्वारा की गई थी और उनके वेतन भुगतान के लिए विभिन्न रिट याचिकाओं व अदालती आदेशों के आधार पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, वाराणसी की ओर से भुगतान व समायोजन किया गया।

प्राचार्य और प्रबंधक को संयुक्त हस्ताक्षर के साथ वेतन देयक प्रस्तुत करने और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था।
हालांकि, पिछले तीन महीनों से कॉलेज प्राचार्य की ओर इस मामले में लापरवाही बरती जा रही थी।
इसे गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, वाराणसी, डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा ने 21 अप्रैल 2025 को पत्र जारी कर प्राचार्य, कार्यालय अधीक्षक और वेतन लिपिक का अप्रैल 2025 का वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही, इसकी जानकारी शिक्षा निदेशक, प्रयागराज को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed