फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Opposition outraged at trampling crop of farmers

किसानों की फसल रौंदने पर विपक्ष आक्रोशित

Wed, 24 Feb 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Opposition outraged at trampling crop of farmers
बुढ़नपुर के गदनपुर में प्रशासन द्वारा किसानों के फसल को नष्ट किये जाने के विरोध में जिलाधिकारी क? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की भूमि खाली कराने के लिए खड़ी फसलों को जेसीबी से रौंदने और विरोध करने पर लाठीचार्ज से किसान तो आक्रोशित हैं हीं। उनका कहना है कि न तो रजिस्ट्री कराई गई, न मुआवजा मिला और न ही नोटिस दिया गया। प्रशासन ने मनमाने तरीके से फसलों को रौंद दिया। अब किसानों को विपक्षी दल के नेताओं का भी साथ मिल गया है। सपा, कांग्रेस के साथ ही किसान संगठन भी मैदान में आ गए हैं। मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई को तनाशाही और किसानों का उत्पीड़न बताया।
विज्ञापन

सपा ने जुलूस निकाल कर दिया ज्ञापन
आजमगढ़। मंगलवार को सपा कार्यालय से कार्यकताओं ने जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि गदनपुर, हैदरपुरखास, अकबेलपुर, हैदरपुर, गोरहरपुर, सेमापुर, कुकुरीपुर, गोरथानी, शेखपूरा, चत्तुरपुर एवं करवा रसूलपुर के किसानों की जमीन बिना मुआवजा दिए ले ली गई है। खड़ी फसलों रौंद दिया गया। यह किसानों के साथ अत्याचार है। कहा कि किसानों को उनकी जमीन का अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल की दर से मुआवजा दिया जाए। साथ ही जो फसल बर्बाद की गई है। उसका भी मुआवजा मिलना चाहिे। लाठीचार्ज के दोषी पुलिसवालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। हवलदार यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार निष्ठुर हो गई है। किसानों की जमीनों जबरदस्ती ली जा रही है। हरिप्रसाद दूबे, अजय सिंह, शिवप्रसाद, सकलू यादव, नरेन्द्र कुमार, अशोक, प्रेमा यादव, द्रौपदी पांडेय, किरन श्रीवास्तव, राजेश यादव, शैलेंद्र यादव, वेदप्रकाश यादव, श्यामदेव चैहान, केदार यादव, राजेश सरोज, प्रदीप यादव आदि साथ रहे। सपा का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में किसानों ने मिला। उन्होेंने कहा किविधायक डॉ. संग्राम यादव विधानसभा में भी उठाएंगे। शीतला निषाद, जगदीश पांडे, चंद्रजीत यादव, कमला यादव, धनानंद गिरी, राजू पांडे, धीरेंद्र श्रीवास्तव, सहित आदि साथ थे।
विज्ञापन

दोषियों पर हो मुकदमा, किसानों को मिले क्षतिपूर्ति
आजमगढ़। अतरौलिया में यूपीडा के लिए अधिगृहित जमीन को बिना रजिस्ट्री कराए और बिना नोटिस दिए लेने के लिए खेत में खड़ी फसल को रौंदने और किसानों लाठी चार्ज करने के प्रकरण पर अखिल भारतीय किसान महासभा एवं अखिल भारतीय किसान सभा प्रतिनिधिमंडल एडीएम प्रशासन से मिला। फसल बर्बाद करने वाले और पिटाई करने वाले पुलिस-प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई और बर्बाद फसलों की क्षतिपूर्ति की मांग की। कहा कि इस घटना से प्रदेश सरकार का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। ज्ञापन सौपने में विनोद सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय, आशुतोष मिश्रा, सोनू यादव, फूलचन्द राम, मगरूर, रामनिहोर, पलक धारी, रामपलट वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के समर्थन ने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेसजनों ने बूढनपुर तहसील के गदनपुर गांव में किसानो के समर्थन में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। किसानों के ऊपर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने और किसानों की नुकसान हुई फसलों एवं अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा दिए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे में किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। उस जमीन का अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। अधिग्रहित भूमि से ज्यादा पर कब्जा करा रहा है। फसल को जेसीबी से नष्ट करवा दिया और शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को बर्बर लाठीचार्ज किया। किसानों के साथ हो रहे अन्याय को कांग्रेस पार्टी मूकदर्शक बनकर नहीं देख सकती है। चेतावनी दिया कि अगर किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो कांग्रेस पार्टी जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। बेलाल बेग, पूर्णमासी प्रजापति, तेजबहादुर यादव, ओंकार पांडेय, दिनेश यादव, मुन्नू यादव, अजीज इमाम, अबु जैद, अजीत राय, विवेक राय, मुन्नू मौर्य, संतोष सिंह, मनोज सिंह, शैलेंद्र सिंह, यदुनाथ सिंह, मोहम्मद उमर, शंभूशरण शास्त्री सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed