{"_id":"45109666c758a34127772c76d94f35ae","slug":"open-election-readiness-in-2017-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौगात देने के साथ कर गए 2017 के चुनावी तैयारी का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौगात देने के साथ कर गए 2017 के चुनावी तैयारी का आगाज
भारतेंदु मिश्र, आजमगढ़
Updated Sat, 07 Feb 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दी सठियांव चीनी मिल के प्रांगण में आयोजित चीनी मिल के शिलान्यास और विकास कार्यो के घोषणा के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने योजनाओं का सौगात दिया। तो वहीं अन्य नेताओं ने 2017 के चुनाव की बात करना भी नहीं भूले। इस दौरान कारागार मंत्री और महाराष्ट्र के प्रांतीय अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने जिले के सात मऊ की 14 सीटों पर जनता का हाथ उठवा दिया।
सठियांव चीनी मिल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने वाली जनता के बीच इसी बात की चर्चा थी कि जिले को क्या मिला?, क्या मिलेगा?, कितना विकास होगा?, व्याप्त थी। इसके साथ चुने गए सांसद मुलायम सिंह को देखना भी मकसद था। अपार जनसमूह देख नेता प्रफुल्लित हो गए।
साढ़े 12 बजे के करीब इस कदर भीड़ बढ़ी कि सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरियर, बल्लियां टूट गई। दस मिनट तक मंच से भीड़ को सहेजने के लिए एनाउंस करना पड़ा। इस दौरान 29 नवंबर 2013 में आईटीआई मैदान में संपन्न हुआ मुलायम सिंह यादव की चुनावी रैली में उमड़ी भीड़ से इस भीड़ की तुलना की जा सकती थी।
विज्ञापन
यह अलग की बात है कि आईटीआई मैदान में उमड़ी भीड़ में कई जिले के कार्यकर्ता और श्रोता शामिल थे। लेकिन शुक्रवार को सठियांव चीनी मिल के शिलान्यास कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ जिले की थी। उस पर से शुक्रवार जिसमें मुस्लिम बंधु जुमे की नमाज अदा करते हैं।
इस सबका लाभ कारागार मंत्री बलराम ने उठाया, बोले कि जिस तरह से सपा सरकार ने सूबे के साथ जिले को संवारा है, क्या इसके बाद भी विरोधियों के मंसूबे आजमगढ़ और मऊ की 14 सीटों पर सफल होने देंगे। इसी क्रम में अबु आसिम आजमी ने अपने संबोधन में कहा कि पैदा यहीं हुआ हूं, रोजगार के लिए विकसित राज्य महाराष्ट्र में रहता हूं लेकिन बचपन से जिले के विकास की तमन्ना थी, कि वह दिन कब आएगा, जब जिले का विकास होगा। विकसित राज्य होते हुए भी महाराष्ट्र के किसान आत्महत्या कर रहे हैं। क्योंकि उन्हें मुफ्त पानी की व्यवस्था नहीं है
यहीं हालत भिमंडी के बुनकरों की है। जिन्हें बिना सब्सिडी के बिजली मुहैया कराई जाती है। जबकि उत्तर प्रदेश के बुनकरों को यह बिजली 75 रुपये में उपलब्ध है। इस सबका श्रेय मुलायम को जाता है। क्या ऐसे में भी विपक्षियों के मंसुबे सफल होंगे। इस सबके अलावा मुलायम सिंह यादव भी अपने भाषण में यह कहना नहीं भुले कि किस विषम परिस्थिति में आप ने मुझे 64 हजार वोटों से जिताया मैं समझ सकता हूं। लेकिन आगे ऐसा न हो।
मंत्रियों को दी तीन बार नसीहत ः सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अपने सरकार के मंत्रियों और विधायकों पर काफी तल्ख दिखे। बोले, कि बेहतर काम करने के बाद भी ये जनता के बीच अपनी बातों का प्रचार-प्रसार नहीं कर पा रहे हैं।
ये इनके अंदर कमी है, बोले विरोधी से भी सबक नहीं सिख रहे हैं। इस बात को मुलायम ने अपने भाषण में तीन बार कहा। बोले कि प्रदेश में हो रहे कार्यो को गिनाऊं तो रात हो जाएगी।