फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Only head CT scan is being done in the divisional hospital

Azamgarh News: मंडलीय चिकित्सालय में सिर्फ सिर का हो रहा सीटी स्कैन

Sun, 23 Nov 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Only head CT scan is being done in the divisional hospital
16 मंडलीय जिला चिकित्सालय में लगी आधुनिक सीटी स्कैन मशीन। संवाद
बलरामपुर। आप अगर मंडलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में सिर के निचले हिस्से का सीटी स्कैन कराना है तो नहीं होगा। इसके लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों पर ही सीटी स्कैन कराना होगा। जहां आपसे मनमाने रुपये वसूले जाएंगे।
विज्ञापन

मंडलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में लाखों रुपये की लागत से लगी आधुनिक सीटी स्कैन मशीन पिछले कई दिनों से सिर्फ मरीजों के सिर (हेड) का ही स्कैन कर पा रही है। यहां गर्दन से नीचे के किसी भी अंग का सीटी स्कैन कराना नामुमकिन हो गया है। इसका कारण है, रेडियोलॉजिस्ट की भारी कमी। अस्पताल प्रशासन ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए मुख्य गेट और रेडियोलॉजी विभाग के बाहर एक नोटिस चस्पा किया है। जिसमें लिखा है कि इस सीटी स्कैन से सिर्फ हेड का सीटी स्कैन हो पा रहा है। रेडियोलाॅजिस्ट की कमी होने के कारण अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

इस नोटिस के लगने से मरीजों और तीमारदारों में रोष है। दूर-दराज के गांवों से पेट, छाती, रीढ़ या हड्डी की गंभीर चोट लेकर आने वाले मरीजों को अस्पताल से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मजबूरन उन्हें निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों की शरण लेनी पड़ रही है, जहां एक सीटी स्कैन की कीमत 3000 रुपये तक वसूली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों से आए तीमारदार रामलाल यादव ने बताया कि मेरा भाई सड़क हादसे में घायल है। डॉक्टर ने पेट का सीटी लिखा, लेकिन यहां मना कर दिया गया। अब प्राइवेट में 3000 रुपये कौन देगा। सरकार अस्पताल में मशीन लगाती है, लेकिन डॉक्टर नहीं रखती।
अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि वर्तमान में सिर्फ एक ही रेडियोलाॅजिस्ट हैं, जो हेड स्कैन की रिपोर्ट बना पा रहे हैं। शरीर के अन्य हिस्से के स्कैन की जटिल रिपोर्ट बनाने के लिए विशेषज्ञों की जरूरत होती है, जो महीनों से रिक्त हैं। फिलहाल जिला अस्पताल की यह करोड़ों की मशीन आधी क्षमता पर चल रही है और गरीब मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं।



मंडलीय जिला चिकित्सालय में रेडियोलाॅजिस्ट की कमी से सिर्फ सिर का ही सीटी स्कैन हो रहा है। जैसे ही रेडियोलाॅजिस्ट की उपलब्धता होगी शरीर के अन्य हिस्से का सीटी स्कैन शुरू करा दिया जाएगा। - डॉ. बालचंद्र प्रसाद, रेडियोलाॅजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed