फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Only 92 percent of STP work could be completed

Azamgarh News: एसटीपी का 92 प्रतिशत ही हो पाया काम

Sat, 10 Aug 2024 04:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Only 92 percent of STP work could be completed
आजमगढ़। तमसा नदी में गिरने वाले शहर के नालों के गंदे पानी को फिल्टर कर नदी में छोड़े जाने के लिए एसटीपी का निर्माण चल रहा है। ढाई वर्ष से अधिक का समय बीत गया लेकिन अभी तक एसटीपी का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। इसके कारण शहर से निकलने वाले नालों का पानी अभी तमसा नदी में ही गिर रहा है। एसटीपी का 92 प्रतिशत ही काम पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

तमसा नदी में शहर के 22 नालों का पानी गिर रहा है। इससे नदी का जल अत्यधिक प्रदूषित हो रहा है। तमसा को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए शासन को एसटीपी और सीवर लाइन के निर्माण के लिए 42.21 करोड़ की डीपीआर भेजी गई थी। इसे मंजूरी मिलने के बाद जल निगम ने जनवरी 2022 से इस पर काम भी शुरू कर दिया। शहर के विभिन्न मुहल्लों में 22 किमी सीवर लाइन बिछाने और पठखौली में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होना है। सीवर लाइन बिछाने और एसटीपी का निर्माण बीते ढाई साल से चल रहा है लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। पहले विभाग के अधिकारी जनवरी में पूरा करने का दावा करते थे। लेकिन बाद में समय बढ़कर जून हुआ, फिर जून से अब अगस्त को गया है। इस माह में 10 दिन का समय भी निकल चुका है, 20 दिन बचे हैं। ऐसे में विभाग अभी तक 92 प्रतिशत काम ही पूरा कर पाया है।
विज्ञापन

जीयनपुर रोड पर पठखौली गांव में बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में आधे शहर के गंदे पानी का ही ट्रीटमेंट हो पाएगा। नगर पालिका के एलवल, आसिफगंज, मुकेरीगंज, तकिया, रहमतनगर, बरदका, पुरानी कोतवाली, हर्रा की चुंगी कुर्मी टोला आदि मुहल्लों में सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। जबकि जालधंरी मुहल्ले में काम चल रहा है। वहीं, शहर के एक बड़ा हिस्सा सिविल लाइन, मड़या, सिधारी पूर्वी व पश्चिमी, नरौली, हरबंशपुर आदि मुहल्ले नहीं जुड़ेगे। ऐसे में आधे शहर का पानी तमसा नदी में ही गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सीवर लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। एसटीपी का निर्माण अंतिम दौर में चल रहा है। 92 प्रतिशत से ऊपर काम हो चुका है। इसी माह के अंत तक एसटीपी का निर्माण पूरा कर ट्रायल किया जाएगा। - भूपेंद्र कुमार, सहायक अभियंता जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed