{"_id":"648d6ad392850a9b4806f1a4","slug":"one-youth-killed-and-two-others-injured-in-face-to-face-collision-between-two-bikes-in-azamgarh-2023-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो अन्य घायल
Sat, 17 Jun 2023 01:42 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:42 PM IST
सार
आजमगढ़ के बिलरियागंज-महराजगंज मार्ग पर दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
देर रात घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के बिलरियागंज-महराजगंज मार्ग पर स्थित संतोषी माता मंदिर के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देर रात हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
बिलरियागंज थाना के खालिसपुर गांव निवासी आरिफ (35) शुक्रवार रात बाइक से कहीं से जा रहा था। अभी वह महराजगंज जाने वाले रोड पर स्थित संतोषी माता मंदिर के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में आरिफ के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार बृजेश मौर्या (40) निवासी हरैया थाना रौनापार व कांति देवी (50) निवासिनी बिलरियागंज घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों घायलों को तत्काल सीएचसी रवाना किया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आरिफ को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक आरिफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन