फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One suspect arrested in the case of non-intentional homicide

Azamgarh News: गैर इरादतन हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
One suspect arrested in the case of non-intentional homicide
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को गैर इरादतन हत्या के मामले में एक आरोपी को भदुली ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी भीम गेलवारा गांव का निवासी है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
विज्ञापन

पांच सितंबर की रात गेलवारा गांव निवासी यशवंत कुमार ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षियों ने उनके घर पर चढ़ाई कर दी। इस दौरान सतीश चंद्र, भीम, डब्बू कुमार, जयराम, गब्बू और हरफन ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में यशवंत कुमार, उनके भाई अरुण, पत्नी सुषमा, मां देवी और पिता खरभन राम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए ले जाए गए खरभन राम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में थाना सिधारी में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार की सुबह उपनिरीक्षक मनीष मणि त्रिपाठी व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर भदुली ओवर ब्रिज से आगे पानी की टंकी के पास से आरोपी भीम को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed