फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One quintal of meat recovered, businessman absconding

एक कुंतल मांस बरामद,कारोबारी फरार

Thu, 24 Mar 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
One quintal of meat recovered, businessman absconding
स्थानीय पुलिस ने जामा मस्जिद के पास से एक स्कार्पियों से एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया। जब तक पुलिस टीम गाड़ी के पास पहुंचती तब तक सवार मांस कारोबारी फरार हो गया। पुलिस बरामद मांस व स्कार्पियो को थाने ले आई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया रमेश कुमार बृहस्पतिवार को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्कार्पियों से प्रतिबंधित मांस बिक्री के लिए कस्बे में लाया गया है। इस सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। सुबह 11 बजे के लगभग पुलिस ने कस्बे में मांस लेकर पहुंची स्कार्पियों का पता लगा लिया। कस्बा स्थित जामा मस्जिद के पास मांस लदी स्कार्पियों खड़ी थी। पुलिस टीम जब तक स्कार्पियों तक पहुंचती तब तक मास कारोबारी स्कार्पियों छोड़ कर मौके से फरार हो गए। स्कार्पियों की जांच करने में उसमें एक कुंतल के अधिक प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पुलिस स्कार्पियों व मांस को थाने ले आयी, जहां फोरेंसिंक टीम ने मांस का नमूना लिया। इसके बाद प्रतिबंधित मांस दफन करा दिया गया। वहीं पुलिस फरार मांस कारोबारियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed