फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One lakh rupees recovered from the car in azamgarh police seized for not providing documents

Azamgarh News: कार से बरामद हुए एक लाख रुपये, कागजात नहीं उपलब्ध कराने पर जब्त; पुलिस ने कही ये बात

Wed, 24 Apr 2024 08:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 08:44 PM IST
सार

Azamgarh News: सूचना पर एफएसटी टीम व एसडीएम निजामाबाद संत रंजन भी पहुच गए और विधिक कार्यवाही किया। इस दौरान 100 वाहनों की जांच की गई और 10 वाहनों का चालान किया गया।

विज्ञापन
One lakh rupees recovered from the car in azamgarh police seized for not providing documents
चेकिंग के दौरान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभाग ने बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से 1.07 लाख रुपये बरामद किए गए। रुपयों की मौजूदगी का सही कारण न बताए जाने के कारण बरामद रुपये को जब्त कर लिया गया। अब साक्ष्य उपलब्ध कराने पर ही रुपये वापस किये जायेंगे।

विज्ञापन


सरायमीर पुलिस ने बुधवार की शाम क्षेत्र में जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया। जिसे ले कर वाहन सवारों में हड़कंप मच गया। सरायमीर थाना प्रभारी यादवेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस बल संजरपुर बैरियर पर वाहनों की डिग्गी तक खोल कर जांच कर रही थी। 
विज्ञापन


संजरपुर बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से पुलिस ने 1.07 लाख रुपये नकद बरामद हुए। बरामद रुपयों के बारे में सही जानकारी बोलेरो सवार अवधेश कुमार पाण्डेय पुत्र शारदा प्रसाद पांडेय निवासी गुलामीपुर थाना सरपतहा जिला जौनपुर नही दे सके, जिस पर पुलिस ने बरामद रुपये को जब्त कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed