फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One killed, two injured in tree cutting dispute

Azamgarh News: पेड़ काटने के विवाद में एक की मौत, दो घायल

Sun, 18 Dec 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in tree cutting dispute
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियरहा गांव में रविवार की सुबह पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

श्रीनगर सियरहा गांव में दो पट्टीदारों के बीच पुश्तैनी भूमि का विवाद चल रहा है। घर के सामने खेत में शीशम का पेड़ है, जिसे एक पक्ष ने काटना शुरू किया। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया तो पेड़ की कटाई कर रहे लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी से हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में रिंकू यादव (20) पुत्र रमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने गए उसके बड़े भाई पिंटू और मां फुलवासी पर भी हमला किया गया जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने रिंकू यादव को मृत घोषित कर दिया। रिंकू बीएड द्वितीय वर्ष का छात्र था। वहीं, फुलवासी और पिंटू का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां पिंटू की भी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही बिलरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी यातायात सुधीर जायसवाल ने बताया कि इस मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवार के चार सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed