फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One killed, five injured in four road accidents

Azamgarh News: चार सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

Sun, 18 Dec 2022 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
One killed, five injured in four road accidents
बलरामपुर। जिले में हुए तीन सड़क हादसों में एक की मौत हो गई। जबकि दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का उपचार जिला अस्पताल चल रहा है।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के गद्दीपुरी गांव निवासी 32 वर्षीय राजेश्वर गोंड पुत्र शिवशरन शनिवार की शाम करीब तीन बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पैदल चला गया। तभी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान रात करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई। वहीं आंबेडकर जनपद के बस्खारी थाना क्षेत्र के सुकुल बाजार निवासी 85 वर्षीय लालमुनि पत्नी स्व. शिवसरन अपने पुत्र रमेश (35) व अपने भतीजा आशीष (30) पुत्र राजमणि के साथ देऊरपुर गांव अपने एक रिश्तेदार के यहां आए थे। वहां से वह सभी रेलवे स्टेशन आजमगढ़ आने के लिए आटो से रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे निकले थे। वह जैसे ही कंधरापुर थाने के पास पहुंचे तभी सामने अचानक बाइक आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित हो गया। जिससे आटो पलट गया। जिसमें बैठे कुल सात लोग गिर पड़े। उक्त सातों लोगों में से तीन लोगों को गंभीर चोटे आईं। बाकी के सभी लोग सुरक्षित थे। घायलों का उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी क्रम में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बरबरिया गांव निवासी 55 वर्षीय दशावती देवी पत्नी स्व. सुभाष राम रविवार को दिन में 11.30 बजे मुबारकपुर जा रहे थे। वह पिचरी गांव के गेट के पास पहुंची तभी आटो से उतरते समय वह गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं महराजगंज थाना क्षेत्र के मलकपुरवा गांव निवासी 37 वर्षीय राकेश पुत्र सुंदर यादव शनिवार को आजमगढ़ से किसी कार्यवश बाजार गए थे। उधर से वह रात आठ बजे लौट रहे थे, जैसे ही जुनैदगंज के पास पहुंचे कि बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed