रानी की सराय। कोटिला चेकपोस्ट के समीप स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में शनिवार की देर शाम ‘दास्तान-ए-कैफी-कैफियाना’ समारोह का आयोजन किया गया।
पयाम फाउंडेशन अंबेडकर नगर, फखरूद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी एवं आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने किया। प्रबंधक और विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली ने अतिथियों को सम्मानित किया। डीआईजी ने कहा कि आजमगढ़ में जन्मे कैफी आजमी साहब अपनी शायरी के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने सभी का आभार प्रकट किया। कहा कि कैफी आजमी उर्दू के एक अजीनी शायर थे, उन्होंने गीत, गजलों के साथ-साथ देशभक्ति का भी जुनून था। दास्तान-ए-कैफी-कैफियाना में इकबाल नेयाजी ग्रुप (किरदार आर्ट एकेडमी) द्वारा कैफी आजमी की गजल, शायरी एवं नज्में पेश की गई। कैफी आजमी की पूरी जिंदगी की दास्तां को बेहद नाटकीय अंदाज में पेश किया। इस मौके पर संस्थापक मो. नोमान, प्रधानाचार्य हुमा वसीम सहित जमाली सिद्दकी, पंकज कुमार पांडेय, नदीम अहमद व जियाउल हक उर्फ मिस्टर आदि उपस्थित थे।