फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One dead, three PRD soldiers injured in accident

Azamgarh News: दुर्घटना में एक की मौत, तीन पीआरडी जवान घायल

Thu, 07 Dec 2023 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
One dead, three PRD soldiers injured in accident
थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया मुख्य मार्ग पर संजरपुर के पास बुधवार की रात दो ऑटो रिक्शा की भिड़ंत हो गई। ऑटो रिक्शा पर बैठे यात्री अरशद 41 वर्ष पुत्र मोबीन ग्राम कयामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहां की मौत हो गई। वहीं तीन पीआरडी के जवान अशोक पांडेय, महेंद्र यादव, राम जतन यादव घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। ऑटो को कब्जे में ले लिया एवं घायलों को अस्पताल भेजा। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक अरशद चार पुत्र दो पुत्री के पिता थे। वह ऑटो चलाते थे। बुधवार को शाम संजरपुर बाजार से फरीदाबाद फरसहां मोड़ के लिए ऑटो पर बैठकर जा रहे थे।
विज्ञापन



हमले का आरोप लगा दी तहरीर

अहरौला। भाजपा मंडल पदाधिकारी निठुरी निषाद पुत्र विलायती निवासी लेदौरा ने बृहस्पतिवार को अहरौला थाने में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि बुधवार की रात 11 बजे वह अपने बेकरी फार्म पर मौजूद थे। लगभग तीन की संख्या में हमलावर बेकरी फार्म पर पहुंचे और मारने-पीटने लगे। उसमें एक गांव के प्रधान भी हैं जो मौजूद थे। उन्होंने कट्टा कनपटी पर लगा कर गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित निठुरी निषाद ने बताया कि वह किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागा। निठुरी निषाद के द्वारा इसकी जानकारी भाजपा पदाधिकारी को दी गई। इसके बाद आधा दर्जन की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पीडि़त के साथ थाने पहुंचे। उनके द्वारा अहरौला थाने में दो नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed