फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One dead, another injured in bike-car collision

Azamgarh News: बाइक-कार की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 25 Nov 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
One dead, another injured in bike-car collision
बरदह थाना क्षेत्र के मुड़हर मोड़ पर शुक्रवार को बाइक व कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

ठेकमा ब्लाॉक के हरिश्चंद्रपुर गांव के प्रधान वीरेंद्र यादव (45) शुक्रवार की सुबह अपने सहयोगी शुभम उर्फ मोनू राय (35) के साथ किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से साढ़े ग्यारह बजे के आसपास दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। अभी वे आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग के मुड़हर मोड़ पर पहुंचे थे कि कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार शुभम उर्फ मोनू राय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रधान वीरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल प्रधान को तत्काल स्थानीय अस्पताल भेजा। जहां से उन्हें जौनपुर स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुभम उर्फ मोनू राय के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी है। शुभम तीन भाईयों में सबसे छोटा था। वह ठेकमा बाजार में किराना की दुकान चलाता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed