{"_id":"100b253726b6bd3a5d1ec489aba63c46","slug":"one-arrest-with-15-million-of-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख की शराब के साथ्ा एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 लाख की शराब के साथ्ा एक गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 21 May 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतवारा-मेहनगर मुख्य मार्ग पर मघई नदी के राजघाट पुल के पास स्थित मुर्गी फार्म पर मंगलवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर 15 लाख रुपये मूल्य के अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चकमा देकर तीन आरोपी भाग निकले। गिरफ्तार आरोपी का चालान कर पुलिस फरार लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की माने तो ये लोग आसपास के देसी सरकारी ठेकों पर शराब तैयार कर सप्लाई कर रहे थे।
मेहनगर थाना क्षेत्र के देवइत गांव निवासी जलभरत यादव की क्षेत्र के राजघाट पुल के पास गिट्टी बालू की दूकान है। वहीं, बगल में मुर्गी फार्म भी खोले हुए है। एसओ मेहनगर अनिल चंद तिवारी हमराहियों के साथ मंगलवार की रात करीब साढ़े 10 बजे क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे।
इस दौरान मुर्गी फार्म में कुछ लोगों के मौजूद होने की आहट मिली। इसके बाद एसओ ने वहां छापेमारी की। पुलिस को देख जलभरत, नागेंद्र और टिल्लू यादव भाग गए। जबकि शहर कोतवाली देवरिया के मझगांवा गांव निवासी मनोज राजभर पुत्र केशव गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस मौके से गोरखपुर जिले में तैयार होने वाली देसी शराब मिस्टर लाइन ब्रांड की 1462 शीशी अवैध शराब, ड्रमों में भरकर शीशी में पैक करने के लिए रखे गए 1400 लीटर शराब, होलोग्राम, पंचिंग मशीन, जनरेटर, शराब बनाने के उपकरण बरामद किया। एसओ ने बताया कि पुलिस फरार लोगों की तलाश में जुटी है। पूछताछ में मनोज ने बताया कि यह लोग कई महीने से तैयार शराब क्षेत्र के देसी शराब के सरकारी ठेकों पर सप्लाई कर रहे थे।