फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On the second and last Thursday, the school children will get seasonal fruits

दूसरे व अंतिम गुरुवार को स्कूली बच्चों को मिलेंगे मौसमी फल

Wed, 30 Mar 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
On the second and last Thursday, the school children will get seasonal fruits
आजमगढ़। परिषदीय स्कूल के बालक-बालिकाओं को अब हर माह पहले व आखिरी सप्ताह में बृहस्पतिवार को मध्याह्न भोजन में फल वितरित किए जाएंगे। यह आदेश छात्र-छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषक तत्व उपलब्ध कराने को जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसे सभी स्कूलों व खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी कर हर हाल में पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शासन से 20 लाख 32 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

अभी तक मध्याह्न भोजन में फल सिर्फ पहले सप्ताह में गुरुवार को दिए जाने के निर्देश थे, लेकिन अब हर माह में पहले व अंतिम सप्ताह में पड़ने वाले बृहस्पतिवार को परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मौसम के हिसाब से फल वितरित किए जाएंगे। माह में दो दिन छात्र-छात्राओं को मौसमी फल मिलने से उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने सभी बीईओ को भेजे पत्र में कहा है कि मध्यान्ह भोजन योजना के तहत ताजा फल वितरित कराए जाए। यह फल फलैक्सी फंड से उपलब्ध कराने को कहा है। यह भी कहा गया है कि इन दिवसों में अवकाश होने की स्थिति अगले शिक्षण दिवस में फल दिए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि ताजे फल जैसे अमरूद, केला, सेब, संतरा, नाशपाती, चीकू, आडू व शरीफा इत्यादि वितरित किए जा सकते हैं। इनका वितरण सुबह में स्कूल आते ही करने को कहा गया है। कटे फल पपीता, तरबूज, खरबूजा इत्यादि वितरित नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed