फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On the first day, 325 candidates were called, and 202 candidates arrived

Azamgarh News: पहले दिन 325 अभ्यर्थियों को बुलाया, 202 अभ्यर्थी पहुंचे

Fri, 24 Oct 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
On the first day, 325 candidates were called, and 202 candidates arrived
12 : ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में अ​भिलेख का सत्यापन कराने के लिए राजकीय विद्यालय में पहुंच अभ्यर्थ
आजमगढ़। को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर के लिए आवेदन करने वालों की रैंडमाइजेशन में 974 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। शुक्रवार को पहले दिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक राजकीय बालिका इंटर कालेज रैदोपुर में उनके अभिलेखों की जांच की गई। पहले दिन 325 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से 202 लोग चार बजे तक पहुंचे थे। जिनका दस सदस्यीय समिति ने क्रमबद्ध तरीके से अभिलेख जांचें।
विज्ञापन

ईसीसीई एजुकेटर के 325 पदों के सापेक्ष 15000 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जनपदीय चयन समिति के निर्देश पर अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया गया। बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि सेवा प्रदाता एजेंसी से उपलब्ध कराई गई सूची के अभ्यर्थियों के अभिलेख प्रमाणीकरण के लिए सीडीओ ने समिति का गठन किया है।
विज्ञापन

गठित समिति शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज रैदाेपुर में सुबह 10 बजे से सत्यापन शुरु किया। पहले दिन 325 लोगों को अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाया गया था। शाम करीब चार बजे तक 202 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया। वहीं बाकी के अभ्यर्थियों का चयन प्रक्रिया जारी रही। बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि यह प्रक्रिया तीन दिन तक चलेगी। अभिलेख सत्यापन के बाद एक मेरिट बनेगी। इसके बाद सेवाप्रदाता एजेंसी नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed