फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On the complaint of BJP district minister, case against five named and four unknown persons

Azamgarh News: भाजपा जिला मंत्री की शिकायत पर पांच नामजद, चार अज्ञात पर केस

Sat, 17 May 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
On the complaint of BJP district minister, case against five named and four unknown persons
अहरौला। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी व भाजपा लालगंज की जिला मंत्री रेखा गोस्वामी की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद अहरौला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पांच नामजद और चार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रेखा गोस्वामी ने बताया कि 15 अप्रैल को गांव के रमेश यादव और कुछ अन्य लोगों ने उनके अधिवक्ता पति राहुल गोस्वामी और उन पर जानलेवा हमला किया था। इसमें राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें भी चोटें आईं। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन आरोपियों के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 8 मई को रमेश यादव सहित पांच परिचित और चार अज्ञात लोगों ने रेखा को रास्ते में रोककर मुकदमे से नाम हटाने की धमकी दी और जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने उनसे अभद्रता की और परिवार को खत्म करने की धमकी दी। थाने पर कार्रवाई न होने पर रेखा ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर 15 मई को अहरौला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed