फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On seeing the broken door of the polling station and the uprooted plaster, the spectators got angry.

मतदान केंद्र का टूटा दरवाजा और उखड़े प्लास्टर को देख भड़के प्रेक्षक

Thu, 03 Mar 2022 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
On seeing the broken door of the polling station and the uprooted plaster, the spectators got angry.
इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल शाहगढ़ पर मतदान केंद्र का निरीक्षण करते प्रेक्षक सदानद नायक। - फोटो : AZAMGARH
मुबारकपुर विधान सभा के प्रेक्षक सदानंद नायक ने बृहस्पतिवार को अपनी टीम के साथ विधानसभा क्षेत्र के छह मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ केंद्रों पर दरवाजे टूटे और प्लास्टर उखड़े मिले। कहीं-कहीं गंदगी मिली। यह देख प्रेक्षक भड़क गए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर्याप्त सफाई की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। वहीं कुछ मतदान केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त मिली।
विज्ञापन

जिले में अंतिम चरण में सात मार्च को मतदान होगा। ऐसे में चुनाव आयोग लगातार बूथों की स्थिति पर अपनी नजर बनाये हुए हैं ताकि मतदान के समय मतदान कर्मियों और मतदाताओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। प्रेक्षक ने सबसे पहले मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय फखरुद्दीनपुर का निरीक्षण किया यहां सब कुछ ठीक मिला। प्राथमिक विद्यालय लोहरा पर मतदान केंद्र का भवन जर्जर मिला। केंद्र में सामान रखा मिला। छत का प्लास्टर टूटा पाया गया। प्रेक्षक ने इसे तत्काल दुरुस्त कराने व केंद्र से सामानों को हटाने का आदेश निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। वहां पर सभी व्यवस्था ठीक पाई गई। कंपोजिट विद्यालय खुझिया रघुनाथपुर के दो मतदेय स्थलों के बीच कमरों में आने जाने के लिए दरवाजा नहीं था। इसमें दरवाजा लगाकर पर्दा लगाने का आदेश दिया। बम्हौर मतदान केंद्र पर सब कुछ चुस्त दुरुस्त पाया गया। प्राथमिक विद्यालय मोहब्बतपुर मतदान केंद्र के मतदेय स्थलों का दरवाजा लोहे का लगा था। जो टूटा मिला और रस्सी से बांधा गया था। इसे ठीक करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा निर्माणाधीन शौचालय को पूरा करने के लिए कहा। इसके अलावा प्रेक्षक ने बूथ की जर्जर दीवार व परिसर में अव्यवस्था को ठीक कर साफ सफाई का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शाहगढ मतदान के निरीक्षण में सब सही सलामत पाया गया। इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल शाहगढ़ द्वितीय का मतदान केंद्र पर दो मतदेय स्थल पास- पास थे। उसे अगल- अलग करने के लिए निर्देश दिया गया। ताकि वोटिंग के दौरान मतदाता दूर- दूर रहें। एक ही स्थान पर इकठ्ठा न हो सकें, इस बात का ध्यान रखा जाए। बूथ भवन में पंखा नहीं होने पर तत्काल पंखा लगवाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर लाइजन अधिकारी आशुतोष कुमार, प्रधान सहायक वफादार हुसैन, उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed