फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On-Bahn-gracefully waved tricolor

आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

Wed, 17 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 17 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
On-Bahn-gracefully waved tricolor
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में बाइक से जुलूस निकालते युवक।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालयों पर कार्यालयाध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया और अधिकारियों के साथ कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त नीलम अहलावत ने मंडलायुक्त कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान किया।

मंडलायुक्त सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस पर हम सदैव एक रहने का संकल्प लें, ताकि कोई भी देश की अंदरूनी और बाहरी विघटनकारी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सौंपे गए दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समयबद्ध रूप से संपादित करें और राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य सहयोग दें।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट कर्मियों ने राष्ट्रगान किया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी प्राप्त करने के लिए सभी का एक लक्ष्य था कि अंग्रेजों को भगाना, इसलिए सभी एकजुट थे लेकिन आज एक दूसरे के प्रति विश्वसनीयता की कमी है। आजादी मिली है बड़ी मेहनत के बाद। इसे बचाए रखना हम सबकी भी जिम्मेदारी है। इस दौरान डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लालचंद तिवारी को शाल, नारियल और माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लालचंद तिवारी ने आजादी के समय अंग्रेजों द्वारा किए गए अत्याचार के बारे में बताया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीके गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन आशुतोष कुमार द्विवेदी, डीडीसी ऋतु सुहास आदि उपस्थित थे। जिला कारागार इटौरा में वरिष्ठ जेल अधीक्षक रामधनी ने ध्वजारोहण किया। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा ने विकास भवन पर और मुख्य चिकित्साधिकारी डा. श्रीकांत तिवारी ने सीएमओ कार्यालय पर झंडारोहण किया। उन्होंने कर्मचारियों को मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प दिलाया। पुलिस लाइन परिसर में एसपी सिटी विपिन ताड़ा ने ध्वजारोहण किया और साथियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed